Welcome to Hindvani Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Hindvani Times
चंदौली

गर्मी का असर: चंदौली में स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

जनपद में बढ़ती भीषण गर्मी और तापमान में लगातार इजाफा को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने आदेश जारी कर सभी विद्यालयों का संचालन समय परिवर्तित कर दिया है।

गर्मी का असर: चंदौली में स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

चंदौली। जनपद में बढ़ती भीषण गर्मी और तापमान में लगातार इजाफा को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने आदेश जारी कर सभी विद्यालयों का संचालन समय परिवर्तित कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, चंदौली जिले के समस्त परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे। यह नई व्यवस्था 20 अप्रैल 2026 से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

प्रशासन द्वारा यह निर्णय छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि भीषण गर्मी के दुष्प्रभाव से उन्हें बचाया जा सके। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधनों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!