चकिया के मोहम्मदाबाद में अंग्रेजी शराब की दुकान पर खुलेआम लूट! प्रिंट रेट से ज्यादा वसूली, शिकायतों के बावजूद विभाग मौन
मोहम्मदाबाद स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर ग्राहकों से खुलेआम ओवररेटिंग का खेल जारी है। रविवार की शाम एक बार फिर यह मामला सामने आया, जब रोहित कुमार नामक ग्राहक शराब खरीदने दुकान पर पहुंचा।

चकिया के मोहम्मदाबाद में अंग्रेजी शराब की दुकान पर खुलेआम लूट! प्रिंट रेट से ज्यादा वसूली, शिकायतों के बावजूद विभाग मौन
चकिया, चंदौली। मोहम्मदाबाद स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर ग्राहकों से खुलेआम ओवररेटिंग का खेल जारी है। रविवार की शाम एक बार फिर यह मामला सामने आया, जब रोहित कुमार नामक ग्राहक शराब खरीदने दुकान पर पहुंचा।
बताया जा रहा है कि आरएस बैरल की हाफ बोतल पर प्रिंटेड कीमत ₹400 दर्ज थी, लेकिन सेल्समैन ने बेखौफ होकर ₹410 की मांग कर दी। जब ग्राहक ने प्रिंट रेट का हवाला देते हुए सवाल उठाया, तो सेल्समैन ने साफ शब्दों में कहा रेट बढ़ गया है, लेना है तो लो, नहीं तो जाओ।
यह कोई पहली घटना नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस दुकान पर पहले भी ओवररेटिंग की कई शिकायतें आबकारी विभाग तक पहुंच चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई सिर्फ कागजों में सिमटकर रह गई है। नतीजा यह है कि सेल्समैन और संचालकों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता की जेब पर खुलेआम डाका डाला जा रहा है।
इस पूरे मामले पर जब आबकारी इंस्पेक्टर शांति चौरसिया से बात की गई, तो उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या यह कार्रवाई भी पहले की तरह सिर्फ आश्वासन बनकर रह जाएगी, या वाकई दोषियों पर शिकंजा कसा जाएगा। जनता पूछ रही है आखिर कब रुकेगी यह ओवररेटिंग की लूट।




