शहाबगंज में मिट्टी माफिया बेलगाम, जेसीबी से दिनदहाड़े अवैध खनन, प्रशासन बेखबर या मौन…
शहाबगंज क्षेत्र में इन दिनों अवैध मिट्टी खनन का खेल खुलेआम चल रहा है। हालात ऐसे हैं कि जेसीबी मशीनों से दिनदहाड़े मिट्टी की खुदाई की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा नजर आ रहा है।

शहाबगंज में मिट्टी माफिया बेलगाम, जेसीबी से दिनदहाड़े अवैध खनन—प्रशासन बेखबर या मौन
रिपोर्ट- श्याम सिंह यादव
शहाबगंज, चंदौली। शहाबगंज क्षेत्र में इन दिनों अवैध मिट्टी खनन का खेल खुलेआम चल रहा है। हालात ऐसे हैं कि जेसीबी मशीनों से दिनदहाड़े मिट्टी की खुदाई की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा नजर आ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना किसी वैध अनुमति और कागजात के ही खनन माफिया धड़ल्ले से जेसीबी और ट्रैक्टर के जरिए मिट्टी निकाल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह अवैध खनन न केवल सरकारी राजस्व को चूना लगा रहा है, बल्कि पर्यावरण और खेतों की संरचना को भी गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि खनन करने वालों को प्रशासन का कोई भय नहीं दिख रहा। बेखौफ होकर दिन-रात खनन जारी है, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में यह पूरा खेल संचालित हो रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि यदि जल्द ही इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कब तक कार्रवाई करते हैं या फिर यह मिट्टी का खेल यूं ही चलता रहेगा।




