Welcome to Hindvani Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Hindvani Times
चंदौली

257.11 लाख की लागत से जिगना पीपा पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ, चंदौली-गाजीपुर की दूरी होगी आसान

सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के धानापुर-महुंजी मार्ग पर स्थित जिगना में बुधवार को 257.11 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए पीपा पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काटकर किया।

कमालपुर, चंदौली। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के धानापुर-महुंजी मार्ग पर स्थित जिगना में बुधवार को 257.11 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए पीपा पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काटकर किया। लंबे समय से क्षेत्रीय जनता द्वारा की जा रही मांग के पूरा होने पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया।

नए पीपा पुल के निर्माण से चंदौली और गाजीपुर के बीच आवागमन अधिक सुगम हो जाएगा। इससे यात्रियों को समय, दूरी और धन की बचत होगी तथा दोनों जनपदों के बीच संपर्क और मजबूत होगा। क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

उद्घाटन अवसर पर विधायक सुशील सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। जिगना पीपा पुल क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे आज पूरा किया जा रहा है। यह पुल केवल दो किनारों को जोड़ने का कार्य नहीं करेगा, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास को अपना मूल एजेंडा मानकर कार्य कर रही है और जिगना पीपा पुल इसका सशक्त उदाहरण है। पुल के निर्माण से हजारों लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अजोरा देवी ने की तथा संचालन रामजी तिवारी ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली, जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल, बरहनी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख देवेंद्र सिंह, राजेश सिंह, राजेश तिवारी, चंद्रभान मौर्य, जमुना बिंद, हरिवंश उपाध्याय, रमेश द्विवेदी, बृजेश उर्फ गुड्डू सिंह, श्रीराम चौबे, अनिल श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, त्रिलोकीनाथ, श्यामसुंदर सिंह, राधेश्याम सिंह, अजीत पांडेय, गणेश अग्रहरि, अवनीश सिंह एडवोकेट, कमलाकांत मिश्रा, संजय उपाध्याय, आलोक राय, मोहन राय, शिवजी तिवारी, जूली सिंह, संगीता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!