चकिया ब्लाक परिसर में खुली कैंटीन, समूह की महिलाएं संभालेंगी संचालन
अधिकारियों और कर्मचारियों को परिसर में ही चाय-नाश्ता उपलब्ध होने से मिलेगी सुविधा

चकिया ब्लाक परिसर में खुली कैंटीन, समूह की महिलाएं संभालेंगी संचालन
अधिकारियों और कर्मचारियों को परिसर में ही चाय-नाश्ता उपलब्ध होने से मिलेगी सुविधा
चकिया, चंदौली। स्थानीय ब्लाक परिसर में मंगलवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से कैंटीन शुरू की गई। इसका उद्घाटन एडीओ पंचायत नारायण दत्त तिवारी और जिला पंचायत सदस्य डॉ. कुंदन ने किया। कैंटीन का संचालन समूह की महिलाएं करेंगी।
ब्लाक परिसर में कैंटीन खुलने से अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न कार्यों से आने वाले लोगों को चाय-नाश्ते के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। कैंटीन में चाय, नाश्ता, पकौड़ी, ब्रेड, नमकीन, पानी सहित रोजमर्रा में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री उपलब्ध रहेगी। इससे परिसर में आने वाले लोगों को सहूलियत मिलने के साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार का अवसर भी मिलेगा।
इस दौरान प्रशासक, ग्राम प्रधान, सफाई कर्मचारी और समूह की महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में मदन पांडेय, मुकेश साहनी, आशुतोष जायसवाल, नवीन सोनकर, शुभम राय, विवेक कुमार और रामदुलारे गोंड सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




