चंदौली

Chakia: धूल पर बिछ रहा अलकतरा, सड़क निर्माण के मानकों की उड़ रही धज्जियां, मुरारपुर मोड़ से रघुनाथपुर तक सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल

धूल पर बिछ रहा अलकतरा, सड़क निर्माण के मानकों की उड़ रही धज्जियां

मुरारपुर मोड़ से रघुनाथपुर तक सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल

चकिया, चंदौली। स्थानीय विकासखंड में सड़क निर्माण के नाम पर मानकों की अनदेखी का मामला सामने आया है। मुरारपुर मोड़ से रघुनाथपुर गांव तक धूल के ऊपर ही अलकतरा बिछाया जा रहा है। निर्माण कार्य में बरती जा रही इस कथित लापरवाही ने सड़क की गुणवत्ता और जिम्मेदारों की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नियमानुसार सड़क निर्माण में निर्धारित प्रक्रिया और मानकों का पालन जरूरी है, लेकिन आरोप है कि ठेकेदार धूलयुक्त सतह पर ही अलकतरा बिछाने में जुटा है। ऐसे में सड़क की मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल उठना लाजिमी है। यदि निर्माण के दौरान ही मानकों की अनदेखी हो रही है तो सड़क कितने दिनों तक टिकेगी, यह बड़ा सवाल है।

सड़क निर्माण में सरकारी धन खर्च होने के बावजूद गुणवत्ता से समझौता होने की आशंका ने निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराता है या जिम्मेदारों की अनदेखी के बीच काम इसी तरह चलता रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!