Welcome to Hindvani Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Hindvani Times
चंदौली

दरबदलुओं की भरमार से बसपा का जनाधार कमजोर, सेक्टर-3 में जनता का भरोसा डगमगाया

चकिया के सेक्टर नंबर-3 में बहुजन समाज पार्टी का जनाधार लगातार कमजोर होता नजर आ रहा है। पार्टी के भीतर बढ़ती दरबदलू राजनीति अब सीधे तौर पर चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर रही है।

दरबदलुओं की भीड़ में घिरती बसपा, सेक्टर-3 में जिला पंचायत सदस्य संभावित प्रत्याशियों पर भी उठे सवाल

चकिया, चंदौली। चकिया के सेक्टर नंबर-3 में बहुजन समाज पार्टी का जनाधार लगातार कमजोर होता नजर आ रहा है। पार्टी के भीतर बढ़ती दरबदलू राजनीति अब सीधे तौर पर चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर रही है। जनता के बीच यह संदेश तेजी से फैल रहा है कि पार्टी में विचारधारा से ज्यादा टिकट की होड़ हावी हो चुकी है।

स्थिति तब और दिलचस्प हो गई है, जब जिला पंचायत सदस्य पद के संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में दूसरे दलों से आए नेताओं की सक्रियता ने इस पद की दावेदारी को और जटिल बना दिया है। कई ऐसे चेहरे, जो कल तक अन्य पार्टियों में सक्रिय थे, अब बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर कर रहे हैं। इसे लेकर स्थानीय मतदाताओं में असहजता साफ देखी जा रही है।

जनता का मानना है कि जिला पंचायत सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पद पर ऐसे प्रत्याशी को मौका मिलना चाहिए, जो लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहा हो और जनसमस्याओं से सीधा जुड़ाव रखता हो। लेकिन वर्तमान परिदृश्य में दरबदलू नेताओं की बढ़ती दखलअंदाजी ने पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं को हाशिए पर ला दिया है।

राजनीतिक जानकारों का भी कहना है कि यदि पार्टी ने केवल बाहरी चेहरों के आधार पर प्रत्याशी तय किया, तो इसका सीधा असर वोट बैंक पर पड़ेगा। सेक्टर-3 में पहले से ही जनता का भरोसा डगमगाया हुआ है, और ऐसे में गलत प्रत्याशी का चयन पार्टी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

स्पष्ट है कि बसपा के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती अपने संगठनात्मक संतुलन को बनाए रखने और सही जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी के चयन की है। यदि समय रहते इस पर गंभीरता से निर्णय नहीं लिया गया, तो आने वाले चुनाव में पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!