चंदौली

12 घंटे में खुला 16 लाख की ठगी का राज, चकिया पुलिस ने 7 शातिर दबोचे, इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह की टीम का गुड वर्क, 15.80 लाख बरामद, अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

थाना चकिया क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 16 लाख रुपये की ठगी के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह के नेतृत्व में चकिया पुलिस ने अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के 7 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15.80 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

12 घंटे में खुला 16 लाख की ठगी का राज, चकिया पुलिस ने 7 शातिर दबोचे

इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह की टीम का गुड वर्क, 15.80 लाख बरामद, अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

चकिया, चंदौली। थाना चकिया क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 16 लाख रुपये की ठगी के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह के नेतृत्व में चकिया पुलिस ने अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के 7 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15.80 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

घटना 23 अप्रैल की है, जब बरहुवां गांव स्थित शशि ज्वैलर्स के संचालक शशि प्रकाश वर्मा को ठगों ने अपने जाल में फंसा लिया। गिरोह ने पहले असली सोने के छोटे दाने देकर विश्वास जीता। इसके बाद 100 ग्राम से अधिक सोना देने का लालच देकर 16 लाख रुपये ऐंठ लिए। रुपये लेने के बाद आरोपित महिलाओं व बच्चों के साथ मौके से फरार हो गए। बाद में जब व्यापारी ने पोटली खोली तो उसमें नकली धातु के टुकड़े मिले।

सर्विलांस और मुखबिर से मिली सफलता

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने टीम के साथ तेजी से जांच शुरू की। सर्विलांस और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर रविवार सुबह बेलावर गांव के पास पहाड़ी क्षेत्र से 7 आरोपितों को दबोच लिया गया। पुलिस ने उनके पास से ठगी की 15.80 लाख रुपये की रकम भी बरामद कर ली।

घुमंतू गिरोह का खुलासा

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे ओडिशा के रहने वाले घुमंतू गिरोह के सदस्य हैं। खुद को सोने की खदान में काम करने वाला बताकर लोगों को झांसा देते थे। पहले थोड़ी मात्रा में असली सोना देकर भरोसा जीतते और फिर बड़ी रकम लेकर नकली सामान थमा कर फरार हो जाते थे।

गिरफ्तार आरोपित

पुलिस ने गोविंद प्रधान, विष्णु प्रधान, दुखबंधु पटरा, बोधई प्रधान सहित तीन महिलाओं, संतोषी प्रधान, कंचन प्रधान व एक अन्य संतोषी प्रधान को गिरफ्तार किया है। सभी ओडिशा के विभिन्न जनपदों के निवासी बताए जा रहे हैं।

इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह की सराहनीय कार्रवाई

इस पूरे खुलासे में इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह की सक्रियता और रणनीति की खास भूमिका रही। महज 12 घंटे में आरोपितों की गिरफ्तारी और बड़ी रकम की बरामदगी से चकिया पुलिस की कार्यशैली की सराहना हो रही है।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!