प्रदेश प्रभारी के आगमन को ऐतिहासिक बनाएगी लोजपा (रामविलास), संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
प्रदेश प्रभारी के आगमन को ऐतिहासिक बनाएगी लोजपा (रामविलास), संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
चकिया, चंदौली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक मुजफ्फरपुर स्थित बौद्ध बिहार परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री राम सिंहासन सिंह ने की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण भारती के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया गया।
प्रदेश संगठन मंत्री राम सिंहासन सिंह ने कहा कि “लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण है। पार्टी का लक्ष्य गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाना है। प्रदेश प्रभारी अरुण भारती का आगमन संगठन के लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा जनसंपर्क अभियान को और तेज करें।”
उन्होंने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, गरीब, दलित, पिछड़े, वंचित एवं युवाओं के हितों के लिए लगातार संघर्षरत है और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
बैठक में जिला प्रभारी आशुतोष गहरवार, जिलाध्यक्ष गोविंद पासवान, जिला उपाध्यक्ष रामाश्रय पासवान, जिला प्रभारी मुरारी पासवान, चकिया विधानसभा अध्यक्ष सोनू जायसवाल, विधानसभा प्रभारी नागेंद्र पासवान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोरमा, जिला सचिव धर्मेंद्र पासवान, जिला संगठन मंत्री कुलदीप पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष विनीत पासवान, संतोष पासवान, नीलू अंसारी, गोलू पासवान, अर्चना सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वाराणसी जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष आशीष पटेल भी बैठक में मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी के आगमन को ऐतिहासिक बनाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने का संकल्प लिया।




