Welcome to Hindvani Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Hindvani Times
चंदौली

शुक्रवार शाम से लापता मासूम का शव गड़ई नदी में मिला, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शुरू की जांच

शिकारगंज चौकी क्षेत्र के मटिहानी चतुरीपुर गांव में शुक्रवार शाम से लापता पांच वर्षीय मासूम का शव शनिवार सुबह गड़ई नदी में मिलने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

शुक्रवार शाम से लापता मासूम का शव गड़ई नदी में मिला, परिजनों में मचा कोहराम; पुलिस ने शुरू की जांच

चकिया, चंदौली। शिकारगंज चौकी क्षेत्र के मटिहानी चतुरीपुर गांव में शुक्रवार शाम से लापता पांच वर्षीय मासूम का शव शनिवार सुबह गड़ई नदी में मिलने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार मटिहानी चतुरीपुर निवासी सुरेश कुमार मल्लाह का पांच वर्षीय पुत्र सुप्रीत शुक्रवार शाम करीब छह बजे अचानक घर से लापता हो गया था। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश शुरू की। पूरी रात खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गड़ई नदी में एक बच्चे का शव उतराता देखा। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पहचान करने पर शव लापता मासूम सुप्रीत का निकला। घटना की सूचना मिलते ही शिकारगंज चौकी पुलिस और चकिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

प्रथम दृष्टया मामला नदी में डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम से लापता पांच वर्षीय बालक का शव शनिवार को गड़ई नदी से बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया डूबने से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है और क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

घटना से गांव में शोक का माहौल है। मासूम की असमय मौत ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में संवेदनाओं का तांता लगा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!