Welcome to Hindvani Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Hindvani Times
चंदौली

मोमिन अंसार सभा ने 2027 चुनाव व संगठन विस्तार की बनाई रणनीति

लखनऊ में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, सदस्यता अभियान और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर

मोमिन अंसार सभा ने 2027 चुनाव व संगठन विस्तार की बनाई रणनीति

लखनऊ में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, सदस्यता अभियान और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर

चंदौली। ऑल इंडिया मोमिन अंसार सभा की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को लखनऊ स्थित अल अंसार कॉम्प्लेक्स (पालकी पैलेस) में आयोजित हुई। बैठक में चंदौली के जिलाध्यक्ष निसार अहमद अंसारी एडवोकेट सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक की शुरुआत बिस्मिल्लाह और संगठन के तराने से हुई। इस दौरान 16वें राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों, वक्फ कानून, मस्जिदों और मदरसों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में संगठन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, पंचायत चुनाव में प्रतिनिधित्व बढ़ाने तथा पिछड़े मुस्लिम समाज के राजनीतिक सशक्तीकरण पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में बुनकरों और दस्तकारों की समस्याओं, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। कौम के सरकारी कर्मचारियों, कामगारों और पेशेवरों को एक मंच से जोड़ने तथा युवाओं के वैवाहिक संबंधों को सुगम बनाने के लिए भी कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति बनी।

राष्ट्रीय महामंत्री मोहम्मद इकराम अंसारी ने कहा कि पिछड़े मुस्लिम समाज को शिक्षा, रोजगार, राजनीति और आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए संगठित प्रयास जरूरी हैं। वहीं चंदौली जिलाध्यक्ष निसार अहमद अंसारी ने जिले में संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए सितंबर में सदस्यता अभियान चलाकर 500 नए सदस्य जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने विधानसभा स्तर तक बूथ और सेक्टर समितियों के गठन का भी भरोसा दिलाया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अकरम अंसारी ने कहा कि राजनीतिक भागीदारी के बिना समाज का समुचित विकास संभव नहीं है। बैठक में सीतापुर, जौनपुर, झांसी, बहराइच, गोंडा, उन्नाव, जालौन, अमरोहा, बाराबंकी, बदायूं, मेरठ और हरदोई समेत कई जिलों के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अकरम अंसारी ने की, जबकि संचालन कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नसीम अंसारी ने किया। समापन प्रदेश अध्यक्ष रफीक अंसारी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!