बलिया कला में रोजगार की मिसाल: जिला पंचायत निधि से चल रहे कार्यों ने गांव के 151 मजदूरों को दिया रोजगार

बलिया कला में रोजगार की मिसाल: जिला पंचायत निधि से चल रहे कार्यों ने गांव के 151 मजदूरों को दिया रोजगार
चकिया, चंदौली। विकासखंड क्षेत्र के बलिया कला गांव में जिला पंचायत निधि से संचालित वीबी जी राम जी योजना के तहत विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। इन कार्यों में 151 मजदूर नियमित रूप से कार्यरत हैं, जिससे गांव के श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो रहा है और पलायन की समस्या पर भी अंकुश लगने की उम्मीद बढ़ी है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में चल रहे विकास कार्यों से जहां आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, वहीं बड़ी संख्या में स्थानीय मजदूरों को काम मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है। मजदूरों को गांव में ही रोजगार मिलने से उन्हें दूसरे शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों से गांव का विकास भी हो रहा है और श्रमिकों को नियमित रोजगार भी मिल रहा है। उनका कहना है कि यदि इसी प्रकार पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ कार्य होते रहे तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
गांव के लोगों ने जिला पंचायत प्रशासन से मांग की है कि ऐसे विकास कार्यों को निरंतर जारी रखा जाए, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को रोजगार मिल सके और गांव का समग्र विकास सुनिश्चित हो।




