गौतस्करी में वांछित 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, चकिया पुलिस का सराहनीय गुडवर्क, डीआईजी रेंज स्तर से…
गौतस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को चकिया पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस महकमे के लिए एक अहम उपलब्धि मानी जा रही है।

गौतस्करी में वांछित 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, चकिया पुलिस का सराहनीय गुडवर्क
चकिया, चंदौली। गौतस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को चकिया पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस महकमे के लिए एक अहम उपलब्धि मानी जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रंजीत पुत्र लाल बहादुर निवासी मिल्कीपुर, थाना रोहनिया, जनपद वाराणसी (हाल पता ग्राम हीरापुर, थाना कछवा, जनपद मिर्जापुर) के रूप में हुई है। उक्त अभियुक्त पर गौतस्करी के गंभीर आरोप थे और उसकी गिरफ्तारी के लिए डीआईजी रेंज स्तर से 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था और लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। चकिया पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।
इस सफल कार्रवाई में चकिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ऑपरेशन को अंजाम दिया और वांछित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
स्थानीय लोगों और पुलिस अधिकारियों ने इस गुडवर्क के लिए इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह व उनकी टीम की सराहना की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच भय का माहौल है, वहीं आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने में जुटी है।
