लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में राम सिंहासन सिंह बने प्रदेश संगठन मंत्री

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में राम सिंहासन सिंह बने प्रदेश संगठन मंत्री
प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी ने जारी किया नियुक्ति पत्र, संगठन को मजबूत करने की जताई उम्मीद
चकिया, चंदौली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन विस्तार के क्रम में चंदौली जनपद के रघुनाथपुर निवासी राम सिंहासन सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष (पूर्वांचल) राजीव पासी (एडवोकेट) ने नियुक्ति पत्र जारी किया है।
जारी नियुक्ति पत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि राम सिंहासन सिंह के संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता से पार्टी को उत्तर प्रदेश में मजबूती मिलेगी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व को और बल मिलेगा। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने की अपेक्षा जताई।
राम सिंहासन सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी के संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद अरुण भारती को भी प्रेषित की गई है।




