Welcome to Hindvani Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Hindvani Times
चंदौली

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन, वन महोत्सव में हुआ वृहद पौधरोपण व आम भंडारा

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन, वन महोत्सव में हुआ वृहद पौधरोपण व आम भंडारा

चकिया, चंदौली। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश देने के उद्देश्य से शुक्रवार को कम्पोजिट विद्यालय मुडहुआ दक्षिणी, शिकारगंज में वृहद वृक्षारोपण, जन-जागरूकता अभियान, आम भंडारा एवं वन महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों तथा क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत चकिया विधायक कैलाश आचार्य, वृक्ष बंधु परशुराम सिंह, अरविंद सिंह (बबलू) ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि मानव जीवन के आधार हैं। यदि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देना है तो प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना होगा।

इस अवसर पर चंद्रप्रभा रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी अखिलेश कुमार दुबे, वन दरोगा सच्चिदानंद सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों को पौधों के संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन के महत्व के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के समापन पर आम भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों का उत्साह देखने लायक रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!