Welcome to Hindvani Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Hindvani Times
चंदौली

ब्राइट फ्यूचर कोचिंग सेंटर के मेधावी छात्र सम्मानित, साइकिल देकर बढ़ाया उत्साह

क्षेत्र के शिकारगंज स्थित ब्राइट फ्यूचर कोचिंग सेंटर में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी राम सिंहासन सिंह ने सफल विद्यार्थियों को सम्मान पत्र व साइकिल देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

ब्राइट फ्यूचर कोचिंग सेंटर के मेधावी छात्र सम्मानित, साइकिल देकर बढ़ाया उत्साह

चकिया, चंदौली। क्षेत्र के शिकारगंज स्थित ब्राइट फ्यूचर कोचिंग सेंटर में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी राम सिंहासन सिंह ने सफल विद्यार्थियों को सम्मान पत्र व साइकिल देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान हाईस्कूल वर्ग में अभिषेक गुप्ता (90.6%), साहिल सिंह (87.4%), अंशिका यादव (86.8%), साधना यादव (86.5%), सुप्रिया कुमारी (85.6%) व आदित्य मौर्य (85%) सहित अन्य मेधावियों को सम्मानित किया गया। वहीं इंटरमीडिएट वर्ग में प्रिंस गुप्ता (82%), संजना गुप्ता (80%), सीमा कुमारी (79.4%), हेमंत (76.3%) व प्रियांशु गुप्ता (76.3%) को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि राम सिंहासन सिंह ने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है। मेधावी छात्रों का सम्मान अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा देता है। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब छात्रों की आगे की पढ़ाई का जिम्मा उठाने का भी एलान किया, जिसकी सभी ने सराहना की।

कोचिंग सेंटर के शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से हर छात्र सफलता प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी सफल छात्रों व अभिभावकों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!