Welcome to Hindvani Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Hindvani Times
चंदौली

शॉर्ट सर्किट के बाद दुकान के शटर में उतरा करंट, किराना व्यवसायी की मौत

नगर के वार्ड संख्या-3 शमशेरनगर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में किराना व्यवसायी की करंट लगने से मौत हो गई।

शॉर्ट सर्किट के बाद दुकान के शटर में उतरा करंट, किराना व्यवसायी की मौत

चकिया (चंदौली)। नगर के वार्ड संख्या-3 शमशेरनगर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में किराना व्यवसायी की करंट लगने से मौत हो गई। दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन शटर बंद करते समय उसमें उतरे करंट की चपेट में आने से व्यवसायी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।

शमशेरनगर निवासी पाखंडू चौहान (52) पुत्र बचाऊ चौहान की किराना दुकान है। शनिवार सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह आग बुझाई गई। आग पर काबू पाने के बाद पाखंडू चौहान दुकान का शटर गिराने लगे। इसी दौरान शटर में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गए। तेज झटके से वह वहीं गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग उन्हें बचाने दौड़े, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची चकिया कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

चकिया इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी लीलावती देवी की तहरीर प्राप्त हुई है। पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!