संदिग्ध परिस्थितियों में 6वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक 6 वर्षीय बालक की मौत हो जाने से परिवार और गांव में मातम छा गया।

संदिग्ध परिस्थितियों में 6वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कमालपुर।धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक 6 वर्षीय बालक की मौत हो जाने से परिवार और गांव में मातम छा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार करजरा गांव निवासी कृष्णा सिंह का 6 वर्षीय पुत्र कार्तिक सिंह रविवार सुबह करीबआठ , नौ बजे से गायब था। परिजन उसे आस पास ढूढ़ने लगे पर कही पता नहीं चला। लगभग बारह बजे के आस को गांव के पास स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में कुछ लोगों ने देखा तो कार्तिक बेसुध पड़ा था। परिजन सहित ग्रामीण मौके पर पहुंच कर बच्चे को निजी चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां कंचन देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
मृतक के पिता कृष्णा सिंह बेंगलुरु में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और घटना के समय घर से बाहर थे। परिवार में मां कंचन देवी, दो बेटियां नीति सिंह (14 वर्ष), रोशनी सिंह (12 वर्ष) तथा पुत्र कार्तिक ही रहते थे।परिजनों ने आशंका जताई है कि बच्चे की हत्या की गई है, हालांकि घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। सूचना पर पहुंचे धीना थाना प्रभारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारणों के बारे में कुछ भी स्पष्ट कहना संभव नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। वैसे मामले की जांच स्थानीय पुलिस ने शुरू कर दी है।




