Welcome to Hindvani Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Hindvani Times
चंदौली

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य रुद्राभिषेक से गूंजा बाबा जागेश्वर नाथ धाम

विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा हेतिमपुर स्थित श्री श्री 1008 बाबा जागेश्वर नाथ धाम में श्री सोमनाथ मंदिर के 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” एवं भव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य रुद्राभिषेक से गूंजा बाबा जागेश्वर नाथ धाम

चकिया। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा हेतिमपुर स्थित श्री श्री 1008 बाबा जागेश्वर नाथ धाम में श्री सोमनाथ मंदिर के 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” एवं भव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा धाम हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विद्वान आचार्यों द्वारा भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने श्री सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, स्वाभिमान और राष्ट्र चेतना का प्रतीक है। वक्ताओं ने युवाओं से अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का आह्वान किया।

इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भंडारे की भी व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि, साधु-संत एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!