Welcome to Hindvani Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Hindvani Times
चंदौली

पाल बस्ती को मिली विकास की सौगात साढ़े 73 लाख की लागत से बनेगी 1180 मीटर सड़क, विधायक सुशील सिंह ने किया शिलान्यास

धानापुर क्षेत्र के अवही गांव स्थित पाल बस्ती में वर्षों से बदहाल सड़क की तस्वीर अब बदलने जा रही है। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की पहल पर क्षेत्रीय पूर्वांचल विकास निधि से लगभग 73.50 लाख रुपये की लागत से 1180 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

पाल बस्ती को मिली विकास की सौगात

साढ़े 73 लाख की लागत से बनेगी 1180 मीटर सड़क, विधायक सुशील सिंह ने किया शिलान्यास

कमालपुर, चंदौली। धानापुर क्षेत्र के अवही गांव स्थित पाल बस्ती में वर्षों से बदहाल सड़क की तस्वीर अब बदलने जा रही है। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की पहल पर क्षेत्रीय पूर्वांचल विकास निधि से लगभग 73.50 लाख रुपये की लागत से 1180 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। रविवार को विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

गांव की यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी। बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता था। स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों और ग्रामीणों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण लगातार आवाज उठा रहे थे।

अवही प्रधान प्रतिनिधि बाचा पाल द्वारा उठाई गई मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक सुशील सिंह ने शासन स्तर पर पहल की। इसके बाद क्षेत्रीय पूर्वांचल विकास निधि से सड़क निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हुई और अब निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। सड़क बनने से पाल बस्ती समेत आसपास के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और गांव के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कें गांव की अर्थव्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करती हैं। आने वाले समय में क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने सड़क निर्माण को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए विधायक के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली, प्रधान सीमा पाल, जिला पंचायत प्रशासनिक अधिकारी आनंद सिंह, नंदकुमार पांडेय, चंद्रभान मौर्य, जूली सिंह, मौलिक सिंह मुलायम, मंजीत सिंह, प्रवीण त्रिपाठी बिन्नी, श्रीराम चौबे, अजीत पांडेय, अनिल श्रीवास्तव, गोविंद तिवारी, संतोष सिंह, रिपुसुदन पांडेय, ट्विंकल सिंह, सुरेश पाल, चंद्रभान पासवान, गोपाल बिंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रामजी तिवारी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!