चंदौली

सामाजिक समरसता से मजबूत होगा समाज, महिला शिक्षा पर जोर

अमरसीपुर में आयोजित हुई सामाजिक समरसता एवं सद्भाव गोष्ठी, ग्रामीणों ने रखीं क्षेत्र की समस्याएं

सामाजिक समरसता से मजबूत होगा समाज, महिला शिक्षा पर जोर

अमरसीपुर में आयोजित हुई सामाजिक समरसता एवं सद्भाव गोष्ठी, ग्रामीणों ने रखीं क्षेत्र की समस्याएं

चकिया। विधानसभा क्षेत्र के अमरसीपुर गांव में समाजसेविका एवं भाजपा नेत्री अर्चना के जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता एवं सद्भाव गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और सद्भाव बनाए रखने के साथ विभिन्न सामाजिक समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई।

गोष्ठी में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और आवश्यकताओं को सामने रखा। इस दौरान समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के साथ समाज को मजबूत बनाया जा सकता है।

भाजपा नेत्री अर्चना ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए सभी वर्गों के बीच आपसी सहयोग और भाईचारा जरूरी है। सामूहिक प्रयासों से ही सामाजिक समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। उन्होंने सभी वर्गों को साथ लेकर जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।

गोष्ठी के दौरान सामाजिक समस्याओं के निदान को लेकर ग्रामीणों के साथ विचार-विमर्श किया गया। सभी वर्गों को साथ लेकर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। ग्रामीणों ने अर्चना का स्वागत करते हुए सहयोग और समर्थन का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!