Welcome to Hindvani Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Hindvani Times
चंदौली

इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह की तेज रणनीति से ध्वस्त हुई बदमाशों की साजिश, मुठभेड़ में शातिर गिरफ्तार

जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बसाढ़ी गांव स्थित गोलू ज्वेलर्स की दुकान में लूट की कोशिश करने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

चकिया में ज्वेलर्स शॉप लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल

बैंक के पास मौजूद पुलिसकर्मियों की सतर्कता से नाकाम हुई लूट, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

चंदौली। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बसाढ़ी गांव स्थित गोलू ज्वेलर्स की दुकान में लूट की कोशिश करने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना 27 मई की शाम की है, जब ग्राम बसाढ़ी स्थित गोलू ज्वेलर्स की संचालिका पूजा देवी अपनी दुकान पर बैठी थीं। इसी दौरान पल्सर मोटरसाइकिल से पहुंचे तीन युवकों ने ग्राहक बनकर दुकान में प्रवेश किया। एक युवक चांदी की सिकड़ी दिखाने के बहाने बातचीत में उलझाने लगा, तभी दूसरे आरोपी ने दुकान का शटर गिरा दिया और कट्टा दिखाकर कैश बॉक्स से नकदी निकालने लगा। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई।

पीड़िता द्वारा शोर मचाते ही आसपास के लोग और पास के बैंक में मौजूद पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए। पुलिस की तत्परता से दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि एक आरोपी भाग निकला। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, नकदी, चांदी की सिकड़ी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त मनीष कुमार यादव निवासी कैमूर, बिहार ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ पहले से ज्वेलर्स दुकानों की रेकी कर रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद बिहार भागने की योजना थी। आरोपी ने यह भी बताया कि खुद को व्यापारी दिखाने के लिए उसने अपना अवैध असलहा अलग स्थान पर छिपा दिया था।

चकिया थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी को लेकर बरामदगी के लिए राजकीय हाईस्कूल बनारसिया के पीछे पहुंची। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई।

पुलिस ने आरोपी के पास से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो बदमाश बड़ी लूट की घटना को अंजाम दे सकते थे। चकिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपराधियों की योजना विफल हो गई और इलाके में दहशत फैलाने की साजिश नाकाम हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!