चंदौली

पीडीए जन पंचायत में सामाजिक भागीदारी और अधिकार पर संवाद

पीडीए जन पंचायत में सामाजिक भागीदारी और अधिकार पर संवाद

चकिया, चंदौली। चकिया विधानसभा क्षेत्र के सोनहुल स्थित गणपति कॉम्प्लेक्स लॉन में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन पंचायत एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। कार्यक्रम में सामाजिक भागीदारी, संविधान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए पीडीए की अवधारणा और सामाजिक भागीदारी पर अपने विचार रखे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।

जन पंचायत में मौर्य, शाक्य, सैनी और कुशवाहा समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोगों की भागीदारी रही। वक्ताओं ने सामाजिक भागीदारी, संविधान और अधिकारों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम के आयोजकों ने इसे क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और जनता के बीच संवाद का माध्यम बताया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनारायण यादव, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट, पूर्व विधायक पूनम सोनकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राव, मुगलसराय के पूर्व विधायक प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव, टोनी खरवार, अश्विनी सोनकर, मुश्ताक साहब, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा, प्रवीण यादव, कमलेशपति कुशवाहा, श्रीकांत मौर्य, चंद्रप्रकाश नारायण खरवार, देवा सरकार, रोहित मेहता, अंकेश कुशवाहा, रवि मौर्य, मुकेश मौर्य, रविंद्र मौर्य, मंजू मौर्य, प्रवीण कुशवाहा, बबिता यादव, देवीचरण कुशवाहा, गीता यादव, विनोद सोनकर और सूरज मौर्य सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!