आपका नगर अध्यक्ष, आपके द्वार पहल, वार्ड नंबर 9 में जनता से सीधा संवाद, समस्याओं के समाधान का भरोसा
नगर पंचायत चकिया में जनसंपर्क को मजबूती देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे आपका नगर अध्यक्ष, आपके द्वार अभियान के तहत रविवार को वार्ड नंबर 9 में अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव द्वारा वार्ड वासियों से आत्मीय मुलाकात की गई।

आपका अध्यक्ष, आपके द्वार पहल, वार्ड नंबर 9 में जनता से सीधा संवाद, समस्याओं के समाधान का भरोसा
चकिया, चंदौली। नगर पंचायत चकिया में जनसंपर्क को मजबूती देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे आपका नगर अध्यक्ष, आपके द्वार अभियान के तहत रविवार को वार्ड नंबर 9 में अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव द्वारा वार्ड वासियों से आत्मीय मुलाकात की गई। इस दौरान उन्होंने घर-घर पहुंचकर लोगों का कुशलक्षेम जाना और क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
कार्यक्रम के दौरान जल निकासी, सड़क, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों ने अपनी बातें खुलकर रखीं। नगर अध्यक्ष ने हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का भरोसा दिलाया और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर त्वरित कार्रवाई की बात कही।
उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही हमारा संकल्प है और हर समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता में शामिल है। संवाद के जरिए ही समस्याओं का सही समाधान संभव है, इसलिए हम लगातार लोगों के बीच जाकर उनकी बात सुन रहे हैं।
इस पहल से वार्ड वासियों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने अध्यक्ष के इस प्रयास की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान होगा।




