Welcome to Hindvani Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Hindvani Times
चंदौली

पूर्व प्रधानाध्यापक चंद्रमोहन सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर सुंदरकांड पाठ

क्षेत्र के खोर गांव में सोमवार को पूर्व प्रधानाध्यापक एवं समाजसेवी स्वर्गीय चंद्रमोहन सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके आवास पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, शुभचिंतकों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

पूर्व प्रधानाध्यापक चंद्रमोहन सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर सुंदरकांड पाठ

कमालपुर, चंदौली। क्षेत्र के खोर गांव में सोमवार को पूर्व प्रधानाध्यापक एवं समाजसेवी स्वर्गीय चंद्रमोहन सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके आवास पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, शुभचिंतकों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय चंद्रमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

जयहिंद राष्ट्रीय पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह शक्ति ने कहा कि स्वर्गीय चंद्रमोहन सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया और समाजसेवा के माध्यम से लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। प्रदेश संयोजक जलील अंसारी ने कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनकी स्मृतियां हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।

सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

इस दौरान सुरेंद्र प्रताप सिंह, संजय ज्ञानचंद्र सिंह, रामाश्रय चौहान, राजू सिंह, प्रवीन सिंह, पुरंदर बिंद, आशीष सिंह, अविनाश सिंह, निखिल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!