Welcome to Hindvani Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Hindvani Times
चंदौली

खेल मैदान में बेचने की फिराक में था चोर, चकिया पुलिस ने चोरी की साइकिल संग दबोचा

चकिया पुलिस ने साइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को चोरी की साइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

खेल मैदान में बेचने की फिराक में था चोर, चकिया पुलिस ने चोरी की साइकिल संग दबोचा

चंदौली। चकिया पुलिस ने साइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को चोरी की साइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को आदित्य नारायण इंटर कॉलेज के खेल मैदान के पास से दबोच लिया।

पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चकिया पुलिस टीम ने 14 मई 2026 की शाम करीब 6:35 बजे कार्रवाई करते हुए अभियुक्त विनोद कुमार यादव को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की एक एवन साइकिल बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 12 मई की शाम करीब 6 बजे कालिका धाम कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर के पास से साइकिल चोरी की थी। आरोपी चोरी की गई साइकिल को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में खेल मैदान में खड़ा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त विनोद Kumar यादव पुत्र बचाऊ निवासी ग्राम भभौरा, थाना चकिया, जनपद चंदौली का रहने वाला है। उसके खिलाफ थाना चकिया में मु.अ.सं. 123/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह एवं आरक्षी अमित कुमार पटेल शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!