Welcome to Hindvani Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Hindvani Times
चंदौली

कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन विस्तार पर जोर, दलित समाज के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी: अरुण भारती

चकिया क्षेत्र के बुद्ध विहार, मुजफ्फरपुर में शनिवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दलित चौपाल का आयोजन किया गया।

कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन विस्तार पर जोर, दलित समाज के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी: अरुण भारती

चकिया (चंदौली)। चकिया क्षेत्र के बुद्ध विहार, मुजफ्फरपुर में शनिवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दलित चौपाल का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद अरुण भारती का प्रदेश संगठन मंत्री राम सिंहासन सिंह, जिला अध्यक्ष गोविंद पासवान तथा अन्य नेताओं ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अरुण भारती ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और जननायक रामविलास पासवान के सिद्धांतों पर चलकर गरीब, वंचित, शोषित एवं दलित समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके कार्यकर्ता हैं, इसलिए गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने, जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा संगठन के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। सम्मेलन के दौरान संगठन की मजबूती, सामाजिक मुद्दों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी, प्रदेश उपाध्यक्ष छोटेलाल, हरिकेश पासवान, अर्चना देवी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रीति सूर्या उपाध्याय, वाराणसी मंडल प्रभारी आशुतोष सिंह गहरवार, मंडल अध्यक्ष प्रदीप खरवार, जिला प्रभारी मुरारी पासवान, जिला उपाध्यक्ष रामाश्रय, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोरमा, नागेंद्र पासवान, सुल्तान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!