Welcome to Hindvani Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Hindvani Times
चंदौली

शहाबगंज के सिंगरौल गांव में जी राम जी योजना में फर्जी हाजिरी और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप

नाला सफाई में 177 मजदूरों की 'कागजी फौज'! 20 मस्टररोल पर उठ रहे बड़े सवाल

चंदौली। शहाबगंज विकासखंड के सिंगरौल ग्राम पंचायत में जी राम जी योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि महज दो कार्यों के लिए 20 मस्टररोल जारी कर कुल 177 मजदूरों की हाजिरी दर्ज की गई है, जबकि मौके पर इतनी संख्या में श्रमिक कार्य करते नहीं दिखाई देते।

ग्रामीणों का कहना है कि नाला सफाई जैसे सीमित कार्य में 177 मजदूरों को दर्शाना अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। आरोप है कि जो लोग कार्यस्थल पर मौजूद नहीं रहते, उनकी भी नियमित हाजिरी अपडेट की जा रही है और उनके बैंक खातों में मजदूरी का भुगतान भेजा जा रहा है। यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं तो यह सरकारी धन के दुरुपयोग और योजना में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का मामला हो सकता है।

ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर मस्टररोल, हाजिरी और भुगतान का सत्यापन कराने की मांग की है। उनका कहना है कि वास्तविक मजदूरों का हक मारा जा रहा है, जबकि कागजों पर फर्जी मजदूरों के नाम से भुगतान किया जा रहा है।

अब सवाल यह है कि जब केवल दो कार्यों के लिए 20 मस्टररोल जारी हुए और 177 मजदूरों की हाजिरी दर्ज हुई, तो संबंधित अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था कहां थी? यदि जांच में आरोप सही साबित होते हैं तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!