Welcome to Hindvani Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Hindvani Times
चंदौली

चेकिंग में चार वाहनों से 17 गोवंश बरामद, चार पशु तस्कर गिरफ्तार

चेकिंग में चार वाहनों से 17 गोवंश बरामद, चार पशु तस्कर गिरफ्तार

चकिया (चंदौली)। चकिया पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चार वाहनों में क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाए जा रहे 17 गोवंशों को बरामद करते हुए चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों वाहनों को सीज कर आरोपितों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मंगलवार को थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में बेलावर-कोदवारी, मुसाखाड़ बंधी और बेलावर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मैजिक वाहन संख्या UP65JT1321 से छह गोवंश के साथ सिंटू सिंह, मैजिक वाहन संख्या UP63BT7038 व टाटा मैजिक UP65NT1496 से आठ गोवंश के साथ मनीष कुमार मौर्य और गोविंद कुमार तथा पिकअप इंट्रा UP63CT0149 से तीन गोवंश के साथ मंदन पाल को गिरफ्तार किया गया। कुल 17 गोवंश बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे मिर्जापुर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गोवंशों को एकत्र कर पिकअप व मैजिक वाहनों में भरकर अहरौरा, मुसाखाड़, बेलावर और सुल्तानपुर-घुरहूपुर मार्ग से बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल ले जाते थे, जहां अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाते थे।

पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ थाना चकिया में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के साथ उपनिरीक्षक अनिल कुमार पांडेय, मुन्ना सिंह, सुरेंद्र कुमार, विनोद कुमार पांडेय तथा पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!