Welcome to Hindvani Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Hindvani Times
चंदौली

कमालपुर व्यापार मंडल के नए अध्यक्ष के चुनाव की मांग, व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष को सौंपा पत्रक

कमालपुर व्यापार मंडल के नए अध्यक्ष के चुनाव की मांग, व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष को सौंपा पत्रक

चंदौली। कमालपुर कस्बे के व्यापारियों ने रविवार को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह से मिलकर नए अध्यक्ष का चुनाव कराए जाने की मांग की। व्यापारियों ने एक सूत्रीय मांग का पत्रक सौंपते हुए कहा कि पूर्व अध्यक्ष सुदामा जायसवाल के आकस्मिक निधन के बाद संगठन का नया अध्यक्ष चुना जाना आवश्यक है, ताकि व्यापारियों के हितों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का प्रभावी ढंग से समाधान हो सके।

व्यापारियों ने बताया कि वर्ष 2023 में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई थी और करीब एक हजार व्यापारियों को सदस्य बनाया गया था। अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार भी सामने आए, लेकिन बाद में सुदामा जायसवाल को पुनः अध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया। बीते 9 जून को उनके निधन के बाद से अध्यक्ष पद रिक्त है।

जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि संगठन का प्रत्येक निर्णय व्यापारियों के हित को ध्यान में रखकर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती सभी व्यापारियों के सहयोग से ही संभव है। आगामी 14 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद साधना सिंह के कमालपुर आगमन पर नए अध्यक्ष के चयन के संबंध में निर्णय लिया जाएगा, जिसकी सूचना सभी व्यापारियों को दी जाएगी।

इस दौरान नीरज अग्रहरि, संजय रस्तोगी, संदीप जायसवाल, अमित जायसवाल, रितेश पांडेय, शिवजी वर्मा, आनंद रस्तोगी, गोपी जायसवाल, धीरज अग्रहरि, कलाधर प्रसाद, प्रमोद रस्तोगी, दिनेश गुप्ता, गुड्डू मौर्य, पिंटू शर्मा, चेतन जायसवाल, मुहम्मद अली, गणेश अग्रहरि, बाल मुकुंद रस्तोगी, चंदन कुमार, राजू बिंद सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!