Chakia: विधायक व ब्लाक प्रमुख ने केराडीह में टीन शेड और वॉलीबॉल ग्राउंड का किया उद्घाटन

विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख ने केराडीह में टीन शेड और वॉलीबॉल ग्राउंड का किया उद्घाटन
चकिया। क्षेत्र के केराडीह गांव में जनप्रतिनिधियों की पहल से खेल एवं सामुदायिक सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। विधायक कैलाश खरवार व ब्लॉक प्रमुख शंभू नाथ यादव ने संयुक्त रूप से नव निर्मित टीन शेड और वॉलीबॉल ग्राउंड का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ खेलकूद के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना आवश्यक है। वॉलीबॉल ग्राउंड बनने से स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा, जबकि टीन शेड का उपयोग विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों में किया जा सकेगा।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के नागरिक, जनप्रतिनिधि, युवा एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास कार्य इसी तरह जारी रहेंगे।




