पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष क्षत्रबली सिंह ने दिवंगत इंद्रमणि दुबे के परिवार को दिए 2.50 लाख रुपये

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष क्षत्रबली सिंह ने दिवंगत इंद्रमणि दुबे के परिवार को दिए 2.50 लाख रुपये
सड़क दुर्घटना में भाजपा कार्यकर्ता की हुई थी मौत, शोकाकुल परिवार को आर्थिक संबल
चकिया, चंदौली। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ता स्वर्गीय इंद्रमणि दुबे के शोकाकुल परिवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष क्षत्रबली सिंह ने ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। ग्राम घोड़सारी निवासी इंद्रमणि दुबे के असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसे कठिन समय में आर्थिक सहयोग देकर क्षत्रबली सिंह ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता रहे इंद्रमणि दुबे का कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। उनके निधन से परिवार के साथ ही परिचितों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। परिवार के सामने आए इस कठिन दौर में क्षत्रबली सिंह की ओर से दी गई 2.50 लाख रुपये की सहायता आर्थिक संबल के साथ ही दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का संदेश भी है।
इस सहयोग को सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदना की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। जरूरत के समय किसी पीड़ित परिवार का सहारा बनना ही जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य है। स्वर्गीय इंद्रमणि दुबे के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति मिलने की कामना की गई।




