Welcome to Hindvani Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Hindvani Times
चंदौली

तेज रफ्तार बालू लदे ट्रेलर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

धीना थाना क्षेत्र अंतर्गत डिग्घी गांव के सामने शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अमड़ा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे बालू लदे ट्रेलर ने लकड़ी लदे ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार बालू लदे ट्रेलर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

कमालपुर, चंदौली। धीना थाना क्षेत्र अंतर्गत डिग्घी गांव के सामने शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अमड़ा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे बालू लदे ट्रेलर ने लकड़ी लदे ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिग्घी गांव निवासी दिलीप अग्रहरि (25 वर्ष) अपने साथी हरिवंश प्रजापति के साथ खेत से लकड़ी लेकर ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए बालू लदे ट्रेलर ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को कमालपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी भी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार भारी वाहनों का संचालन लगातार दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से भारी वाहनों की गति नियंत्रित कराने, नियमित जांच अभियान चलाने तथा सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!