20 मई को दवा कारोबार रहेगा बंद, व्यापारियों ने डीएम के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री को भेजा मांग पत्र
ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को दवा विक्रेता समिति चन्दौली के बैनर तले जिले के दवा व्यापारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को मांग पत्र सौंपा।

20 मई को दवा कारोबार रहेगा बंद, व्यापारियों ने डीएम के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री को भेजा मांग पत्र
अवैध ई-फार्मेसी और कॉर्पोरेट दबाव के खिलाफ दवा व्यापारियों का प्रदर्शन तेज
चन्दौली। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को दवा विक्रेता समिति चन्दौली के बैनर तले जिले के दवा व्यापारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को मांग पत्र सौंपा।
दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि देशभर में अवैध रूप से संचालित ई-फार्मेसी और बड़े कॉर्पोरेट घरानों द्वारा अपनाई जा रही शिकारी मूल्य निर्धारण नीति से छोटे दवा व्यापारियों का अस्तित्व खतरे में पड़ता जा रहा है। व्यापारियों ने जीएसआर 220 (ई) अधिसूचना को वापस लेने की भी मांग उठाई।
व्यापारियों ने बताया कि इन मांगों को लेकर ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट द्वारा 20 मई को राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय बंद का आह्वान किया गया है। इसी क्रम में चन्दौली जिले के सभी दवा व्यापारी भी बंद में शामिल रहेंगे।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आगे आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस दौरान मनोहर यादव, प्रदीप, आफताब, जमील खान, बृजेश कुमार सिंह, रामबचन कुशवाहा, अजीत कुमार, राजेश कुमार, राम प्यारे दुबे, विपिन कुमार अग्रहरि, नीरज सिंह, साजिद अली सहित बड़ी संख्या में दवा विक्रेता समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।




