चेकिंग के दौरान पिकअप से 13 मवेशी बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
थाना चकिया पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक पिकअप वाहन से 13 मवेशियों को बरामद करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

चेकिंग के दौरान पिकअप से 13 मवेशी बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
चकिया, चंदौली। थाना चकिया पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक पिकअप वाहन से 13 मवेशियों को बरामद करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चकिया पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक लादकर अहरौरा से लतीफशाह होते हुए चंदौली ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने लतीफशाह गेस्ट हाउस के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान पिकअप वाहन संख्या UP64CT0811 को रोककर तलाशी ली गई।
वाहन से कुल 13 मवेशी, जिनमें 11 पड़वा और दो पड़िया शामिल हैं, बरामद किए गए। मौके से पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोहम्मद हुसैन पुत्र मन्नान फारूखी तथा आसिफ पुत्र साबिर अली निवासी दुलहीपुर महाबलपुर वार्ड नंबर-4 थाना मुगलसराय जनपद चंदौली के रूप में हुई।
पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना चकिया में मुकदमा अपराध संख्या 117/2026 धारा 11(1) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह, आरक्षी आयुष पांडेय, शिवांशु यादव, अमित पटेल और हरिओम पाल शामिल रहे।




