Welcome to Hindvani Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Hindvani Times
चंदौली

कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का चकिया ब्लॉक में भव्य स्वागत, भाजपा नेताओं ने किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का शुक्रवार को चकिया ब्लॉक परिसर में आगमन हुआ।

कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का चकिया ब्लॉक में भव्य स्वागत, भाजपा नेताओं ने किया सम्मानित

चकिया, चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का शुक्रवार को चकिया ब्लॉक परिसर में आगमन हुआ। उनके पहुंचते ही भाजपा एवं निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम में भाजपा विधायक, ब्लॉक प्रमुख शंभू नाथ यादव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने मंत्री डॉ. संजय निषाद का अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे ब्लॉक परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का आह्वान किया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा एवं निषाद पार्टी के कार्यकर्ता, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!