चकिया-अहरौरा मार्ग पर वन विभाग की कार्रवाई, अवैध गिट्टी लदा टीपर पकड़ा गया
चकिया-अहरौरा मार्ग पर वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान अवैध रूप से पत्थर गिट्टी का परिवहन कर रहे एक संदिग्ध टीपर को पकड़ लिया गया।

चकिया-अहरौरा मार्ग पर वन विभाग की कार्रवाई, अवैध गिट्टी लदा टीपर पकड़ा गया
चकिया, चंदौली। चकिया-अहरौरा मार्ग पर वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान अवैध रूप से पत्थर गिट्टी का परिवहन कर रहे एक संदिग्ध टीपर को पकड़ लिया गया। कार्रवाई बुधवार की रात लगभग 10:40 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार वन उपज से लदे वाहनों की जांच के दौरान मुड़हुआ दक्षिणी क्षेत्र में एक संदिग्ध टीपर दिखाई दिया। वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। वन विभाग की टीम ने पीछा करते हुए ग्राम मुरारपुर के पास टीपर को पकड़ लिया।
जांच में पाया गया कि वाहन में पत्थर गिट्टी लादकर अवैध रूप से अभिवहन किया जा रहा था। हालांकि कार्रवाई के दौरान चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। विभाग द्वारा वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले में विभागीय कार्रवाई की जा रही है तथा वाहन के दस्तावेजों और खनिज परिवहन से जुड़े अभिलेखों की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।




