चंदौली में फायरिंग कांड का खुलासा: 14 आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक बरामद
जनपद के कंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेलहरा में हुए मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी 12 बोर बंदूक और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया गया है।

चंदौली में फायरिंग कांड का खुलासा: 14 आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक बरामद
चंदौली। जनपद के कंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेलहरा में हुए मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी 12 बोर बंदूक और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया गया है।
बताया गया कि 19 अप्रैल को गांव में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश और बच्चों के विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था। इस दौरान सुभाष नामक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी, जिससे छर्रे लगने से कई लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया।
इस मामले में अभिमन्यु की तहरीर पर थाना कंदवा में संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजीव मल्ल के नेतृत्व में टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुभाष को कंदवा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। वहीं अन्य 13 आरोपियों को अगले दिन तेलहरा स्थित राइस मिल के पास खेत से दबोच लिया गया।
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है, जिसमें वर्ष 2025 में भी मुकदमा दर्ज किया गया था। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।
🔹 बरामदगी:
- 01 लाइसेंसी 12 बोर गन
- 01 खोखा कारतूस
🔹 गिरफ्तार आरोपी: सुभाष समेत कुल 14 लोग, सभी ग्राम तेलहरा, थाना कंदवा, जनपद चंदौली के निवासी हैं।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती का संदेश गया है।




