Welcome to Hindvani Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Hindvani Times
चंदौली

चकिया: पीडीए की एकजुटता ही सामाजिक न्याय की ताकत : छोटेलाल खरवार, जनपंचायत में वनवासी, पिछड़ा और दलित समाज के मुद्दों पर हुई चर्चा

चकिया नगर स्थित ग्रीन गार्डेन लॉन में गुरुवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जनपंचायत एवं वनवासी समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया।

पीडीए की एकजुटता ही सामाजिक न्याय की ताकत : छोटेलाल खरवार

जनपंचायत में वनवासी, पिछड़ा और दलित समाज के मुद्दों पर हुई चर्चा

चंदौली। चकिया नगर स्थित ग्रीन गार्डेन लॉन में गुरुवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जनपंचायत एवं वनवासी समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें वनवासी समाज के साथ ही सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। सम्मेलन में सामाजिक न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, महंगाई, किसान और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुख्य अतिथि राबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि वनवासी, पिछड़े और दलित समाज की एकजुटता ही सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी ताकत है। समाज के सभी वर्गों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। उन्होंने कहा कि पीडीए की विचारधारा बराबरी, सम्मान, सामाजिक न्याय और सत्ता में भागीदारी की लड़ाई है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करने तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सामाजिक न्याय के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार पर जनविरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता का वर्तमान सरकार से पूरी तरह मोहभंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि पीडीए जनपंचायत का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को समझना और उन्हें मजबूती से उठाना है। कार्यकर्ता गांव और घर-घर पहुंचकर जनता से संवाद करें तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में जुटें।

जनपंचायत में वनवासी एवं आदिवासी समाज की समस्याओं के साथ महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की परेशानी, युवाओं के भविष्य, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।

इस दौरान पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट, पूर्व विधायक पूनम सोनकर, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, सुधाकर कुशवाहा, दशरथ सोनकर, महेंद्र राव, टोनी खरवार, त्रिलोकी पासवान, रामप्रताप यादव, सीपी खरवार, प्रदीप बनवासी, चेतनारायण बनवासी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता मुन्नू बनवासी ने की तथा संचालन मुश्ताक अहमद ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!