दिवंगत शिक्षक नेता कैलाश प्रसाद को शिक्षकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

दिवंगत शिक्षक नेता कैलाश प्रसाद को शिक्षकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
चकिया (चंदौली)। विकासखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) चकिया पर गुरुवार को दिवंगत शिक्षक नेता कैलाश प्रसाद की स्मृति में शोक सभा आयोजित की गई। शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए महामृत्युंजय मंत्र का पांच बार जाप करने के बाद दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।
वक्ताओं ने कहा कि कैलाश प्रसाद एक लोकप्रिय, ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और संघर्षशील शिक्षक नेता थे। उन्होंने जीवनभर शिक्षकों के हितों के लिए कार्य किया। उनका निधन बेसिक शिक्षा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। शिक्षकों ने उनके साथ बिताए गए संस्मरण साझा करते हुए कहा कि उनका सरल स्वभाव, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना हमेशा याद की जाएगी।
शोक सभा में मौजूद शिक्षकों ने कहा कि विकासखंड चकिया ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद के शिक्षा जगत को उनकी कमी सदैव महसूस होगी।
इस अवसर पर सदानंद दुबे, महेंद्र मौर्य, ओमप्रकाश भारती, नरेंद्र यादव, भूपेंद्र यादव, विवेक सिंह, राजेश यादव, इमरान अली, रीता पांडेय, अतुल श्रीवास्तव, विकास यादव, कुंवर कलाधर, जयप्रकाश भारती, गंगाधर गोपाल, चंद्र प्रकाश गांधी, अंकित पटेल, सुनील पटेल, काशीनाथ, शशि किरण, ऋषि यादव, आनंद यादव, राजीव पटेल, वीरेंद्र मोहन सिंह, रामदीलास, माया प्रसाद, विनय सिंह, दिवाकर यादव, संजय यादव, दीपक जगराना, प्रदीप जैसल, राहुल गुप्ता सहित पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी दयाराम यादव, चंद्रशेखर आजाद तथा सुरेंद्र प्रताप सहाय समेत बड़ी संख्या में शिक्षकों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।




