Welcome to Hindvani Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Hindvani Times
चंदौली

भभौरा में सरकारी आर आर सी सेंटर की बिजली गुल, जिम्मेदार बेपरवाह

विकास खंड चकिया अंतर्गत ग्राम पंचायत भभौरा में सरकारी आर आर सी सेंटर की बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। आरोप है कि कई दिनों से बिजली कटी होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान में पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं।

भभौरा में सरकारी आर आर सी सेंटर की बिजली गुल, जिम्मेदार बेपरवाह

चकिया, चंदौली। विकास खंड चकिया अंतर्गत ग्राम पंचायत भभौरा में सरकारी आर आर सी सेंटर की बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। आरोप है कि कई दिनों से बिजली कटी होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान में पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं।

ग्राम प्रधान अवधेश सिंह यादव ने विद्युत विभाग को लिखित शिकायत देकर बताया है कि ग्राम पंचायत में संचालित सरकारी आर आर सी सेंटर का कनेक्शन पूर्व में कराया गया था, लेकिन अब बिजली काट दी गई है। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार गांवों में सुविधाएं पहुंचाने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि सरकारी केंद्र ही बिजली संकट से जूझ रहे हैं। जब पंचायत स्तर पर संचालित केंद्रों का यह हाल है तो आम उपभोक्ताओं की स्थिति सहज समझी जा सकती है।

प्रधान ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। अब सवाल यह है कि आखिर सरकारी केंद्र की बिजली कटने के बाद भी जिम्मेदार अफसर कब तक आंख मूंदे बैठे रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!