16 लाख चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम सम्मानित, एसपी ने दिए प्रशस्ति पत्र
चकिया क्षेत्र के बरहुवां गांव स्थित ज्वेलर्स प्रतिष्ठान में हुई 16 लाख की चोरी का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को सोमवार को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

16 लाख चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम सम्मानित, एसपी ने दिए प्रशस्ति पत्र
चंदौली। चकिया क्षेत्र के बरहुवां गांव स्थित ज्वेलर्स प्रतिष्ठान में हुई 16 लाख की चोरी का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को सोमवार को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में थाना चकिया के थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार पांडेय तथा सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा को सम्मानित किया गया। एसपी ने कहा कि टीम ने तत्परता, कुशल रणनीति और मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की है।
उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस अपराध नियंत्रण, अपराधियों की गिरफ्तारी और आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है। भविष्य में भी इसी तरह समर्पण और ईमानदारी से कार्य करने की अपेक्षा जताई।
सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने टीम की सराहना करते हुए इसे जनपद पुलिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।






