भाजपा नेता सुभाष सोनकर ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, चंदौली के विकास पर हुई चर्चा
नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट के दौरान जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को रखा, मिला मार्गदर्शन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता सुभाष सोनकर ने गुरुवार को नई दिल्ली में भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान चंदौली जनपद एवं क्षेत्र के जनहित और विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
भाजपा नेता सुभाष सोनकर ने रक्षा मंत्री के समक्ष क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से रखा। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सकारात्मक चर्चा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सुझाव दिए।

मुलाकात के बाद सुभाष सोनकर ने कहा कि केंद्रीय रक्षा मंत्री का आत्मीय मार्गदर्शन जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती देने वाला है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन से चंदौली के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा जनहित के मुद्दों के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल होगी।
शिष्टाचार भेंट को क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



