Welcome to Hindvani Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Hindvani Times
चंदौली

Chakia श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

आदर्श जनता इंटर कॉलेज, चतुरीपुर के प्रांगण में उत्तर प्रदेश वन विभाग के तत्वावधान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

चकिया, चंदौली। आदर्श जनता इंटर कॉलेज, चतुरीपुर के प्रांगण में उत्तर प्रदेश वन विभाग के तत्वावधान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित भविष्य की दिशा में लोगों को प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख चकिया शंभूनाथ यादव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रप्रभा रेंज के रेंजर अखिलेश कुमार दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में “सिंघम” के नाम से चर्चित चकिया कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने भी सहभागिता करते हुए वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण को सभी की सामूहिक जिम्मेदारी बताया।

इस अवसर पर बाबा जोगेश्वरनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, पत्रकार अंबुज, विद्यालय के अध्यक्ष, प्रबंधक, कोषाध्यक्ष, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, कर्मचारी, वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

अतिथियों ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए वृक्षारोपण अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!