शहाबगंज: ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे की तैयारी! बांध-टीला की भूमि पर नींव खोदकर मकान बनाने का आरोप, सीडीओ साहब ने कहा जांच कर होगी कार्रवाई
शहाबगंज विकासखंड के इसापुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा खतौनी संख्या-104 में दर्ज बांध व टीला की सरकारी भूमि पर नींव खोदकर मकान निर्माण की तैयारी की जा रही है।

ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे की तैयारी! बांध-टीला की भूमि पर नींव खोदकर मकान बनाने का आरोप
चंदौली। शहाबगंज विकासखंड के इसापुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा खतौनी संख्या-104 में दर्ज बांध व टीला की सरकारी भूमि पर नींव खोदकर मकान निर्माण की तैयारी की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त भूमि राजस्व अभिलेखों में सार्वजनिक उपयोग की श्रेणी में दर्ज है, इसके बावजूद कब्जे की नीयत से निर्माण कार्य शुरू करने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो सरकारी भूमि पर स्थायी निर्माण खड़ा कर दिया जाएगा, जिससे भविष्य में उसे हटाना और कठिन हो जाएगा।
ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर भूमि की पैमाइश कराने तथा अवैध निर्माण की कोशिश पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे की बढ़ती घटनाएं सरकारी संपत्तियों के संरक्षण पर सवाल खड़े कर रही हैं।
वहीं, मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों की निगाह अब राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है कि सरकारी भूमि को कब्जे से बचाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी, यदि अवैध कब्जा पाया गया तो कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
उपशीर्षक:
खतौनी संख्या-104 की जमीन पर निर्माण की तैयारी, ग्रामीणों ने उठाए सवाल , प्रशासन की चुप्पी से बढ़ रही कब्जे की आशंका, जांच की मांग तेज




