Welcome to Hindvani Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Hindvani Times
चंदौली

30 फुट गहरी माइनर में पलटा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा चालक

कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांधीनगर से लतीफ शाह मार्ग पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब 30 फुट गहरी माइनर में पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग सहम गए।

30 फुट गहरी माइनर में पलटा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा चालक

चकिया, चंदौली। कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांधीनगर से लतीफ शाह मार्ग पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब 30 फुट गहरी माइनर में पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग सहम गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर सड़क किनारे से गुजर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन सीधे माइनर में जा गिरा और पलट गया। गनीमत रही कि चालक समय रहते बाहर निकल आया, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ट्रैक्टर को निकालने के लिए जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद ली जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे सुरक्षा इंतजाम न होने और मार्ग संकरा होने के कारण यहां अक्सर हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!