Welcome to Hindvani Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Hindvani Times
चंदौली

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 48वें दीक्षांत समारोह में राज सिंह यादव को एम.सी.ए. में दो स्वर्ण पदक

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 48वें दीक्षांत समारोह में राज सिंह यादव को एम.सी.ए. में दो स्वर्ण पदक

कमालपुर, चंदौली। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी में 28 जुलाई 2026 को आयोजित 48 वें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति द्वारा विभिन्न संकायों के 26 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।

इस वर्ष सर्वाधिक चर्चा एम.सी.ए. के छात्र राज सिंह यादव की है, जिन्हें उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए दो स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया जाएगा।

राज सिंह यादव उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के बहेरी गांव के निवासी हैं। उनके पिता प्रदीप यादव एक किसान हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा हरिद्वार राय इंटर कॉलेज, कमालपुर (चंदौली) से हुई। इंटरमीडिएट की परीक्षा में उन्होंने उत्कृष्ट अंक प्राप्त करते हुए जनपद की मेधा सूची में टॉप-15 वाँ स्थान बनाया था।

इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से बी.एससी., बी.एड. एवं एम.सी.ए. की शिक्षा प्राप्त की। छात्र राजनीति में सक्रिय रहते हुए और सामाजिक गतिविधियों में निरंतर सहभागिता निभाते हुए अपनी पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

एम.सी.ए. में दो स्वर्ण पदक प्राप्त कर उन्होंने न केवल अपने परिवार और जनपद चंदौली, बल्कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का भी गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण है तथा उन्हें लगातार बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्राप्त हो रही हैं। इस अवसर पर डॉ रामप्रताप राय, डा हरेंद्र कुमार राय,जगमेंद्र यादव,दयाराम यादव सहित अन्य ने शुभकामना दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!