Welcome to Hindvani Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Hindvani Times
चंदौली

अपराधियों पर सख्ती, जनसंवाद पर जोर: डीआईजी वैभव कृष्ण ने चंदौली के सुदूर थानों का किया निरीक्षण

कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग की जमीनी हकीकत परखने के उद्देश्य से वाराणसी परिक्षेत्र के वैभव कृष्ण ने जनपद चंदौली के सुदूरवर्ती और संवेदनशील थाना क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण किया।

अपराधियों पर सख्ती, जनसंवाद पर जोर: डीआईजी वैभव कृष्ण ने चंदौली के सुदूर थानों का किया निरीक्षण

चंदौली। कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग की जमीनी हकीकत परखने के उद्देश्य से वाराणसी परिक्षेत्र के वैभव कृष्ण ने जनपद चंदौली के सुदूरवर्ती और संवेदनशील थाना क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चकरघट्टा थाना, नौगढ़ थाना तथा चकिया कोतवाली का दौरा कर पुलिस व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई की स्थिति का गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थानों के अभिलेखों, लंबित विवेचनाओं, अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही वांछित अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने, फरियादियों की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तत्परता बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता आमजन में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण स्थापित करना है।

अपने दौरे के दौरान डीआईजी ने व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक कर संवाद स्थापित किया। बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा, सामाजिक सौहार्द, यातायात व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने सभी वर्गों से पुलिस के साथ समन्वय बनाकर अपराध मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग की अपील की।

बैठक में मौजूद लोगों ने स्थानीय समस्याओं और सुझावों से डीआईजी को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल ही प्रभावी कानून-व्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी है।

इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, थाना प्रभारी अर्जुन सिंह तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। डीआईजी के निरीक्षण और जनसंवाद कार्यक्रम को जिले में अपराध नियंत्रण और जनविश्वास बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!