Welcome to Hindvani Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Hindvani Times
Uncategorizedचंदौली

इनायतपुर में फिर लगा 100 केवीए ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

इनायतपुर गांव में बिजली संकट को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। विद्युत विभाग ने रविवार दोपहर गांव में दोबारा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने राहत की सांस ली।

इनायतपुर में फिर लगा 100 केवीए ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

कमालपुर, चन्दौली। इनायतपुर गांव में बिजली संकट को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। विद्युत विभाग ने रविवार दोपहर गांव में दोबारा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार, गांव में पहले से लगा 100 केवीए ट्रांसफार्मर पिछले सप्ताह हटाकर उसकी जगह 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया था। इससे गांव में लो-वोल्टेज, ओवरलोडिंग और बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या उत्पन्न हो गई। जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई, उन्होंने मौके पर पहुंचकर विद्युत विभाग के अवर अभियंता दालचंद के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया।

ग्रामीणों को संतोषजनक जवाब न मिलने पर दूसरे दिन पूर्व प्रधान जलील अंसारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग पावर हाउस पहुंच गए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ विद्युत सुधीर कुमार तथा सैयदराजा विधायक प्रतिनिधि अन्नू सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर धरना समाप्त कराया।

इस दौरान एसडीओ सुधीर कुमार ने 29 अप्रैल तक पुनः 100 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने का लिखित आश्वासन दिया था। हालांकि बीच में आए आंधी-तूफान से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, जिससे कार्य में देरी हुई।

रविवार को विभाग ने वादा निभाते हुए गांव में फिर से 100 केवीए ट्रांसफार्मर लगा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने विभाग का आभार जताया और खुशी व्यक्त की।

ग्रामीण धर्मेंद्र तिवारी, रविन्द्र गोंड, अरविंद राजभर, मुन्ना राजभर, रामअवतार राजभर, मुंसिफ अली, कैलाश राजभर, जगदीश बबलू, चंद्रिका राय, दया राजभर, महेन्द्र राजभर समेत अन्य लोगों ने कहा कि अब गांव में बिजली आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद जगी है।

ग्रामीणों ने चेतावनी भी दी कि भविष्य में जनता की जरूरतों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!