Welcome to Hindvani Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Hindvani Times
देश

Special Parliament Session 2026 LIVE: लोकसभा की 850 सीटों का क्या है पूरा गणित? अमित शाह ने लोकसभा में समझाया

Special Parliament Session 2026 LIVE: लोकसभा की 850 सीटों का क्या है पूरा गणित? अमित शाह ने लोकसभा में समझाया

 

Women Reservation Bill Live: जब प्रियंका गांधी ने सदन में कहा- मैं अभी नयी हूं

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि गैलरी की बात सदन की चर्चा में नहीं लाई जाती है. उन्होंने गेस्ट गैलरी में बैठी महिलाओं का जिक्र किया था. इस पर सफाई में प्रियंका गांधी ने कहा कि वो अभी नई-नई हैं.

Women Reservation Bill Live: लोकतंत्र खत्म करने वालों को जनता ने खत्म कर दिया: अमित शाह

विपक्ष की ओर से लोकतंत्र खत्म करने का आरोप पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘इस देश से लोकतंत्र खत्म करने की ताकत किसी की भी नहीं है, जिन्होंने प्रयास किया था जनता ने उन्हें खत्म कर दिया.

Women Reservation Bill Live: दक्षिण के राज्यों में कितनी बढ़ेगी सीटें अमित शाह ने बताया

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘देश की जनता में भ्रांति नहीं रहनी चाहिए. सदन में पेश बिलों पर भ्रम फैलाया जा रहा है कि तीनों बिलों को लेकर कि दक्षिण के राज्यों को नुकसान हो जाएगा. बिल जो सदन के सामने और कर्नाटक 28 सीटें हैं, यानि 5.15 प्रतिशत, बिल पारित होने के बाद, कर्नाटक में 28 से बढ़कर 42 सीटें हो जाएगी. आंध्र प्रदेश 4.6 प्रतिशत, 4.65 प्रतिशत हो जाएगी. तेलंगाना- 17 सीटें हैं, जो कि 3.13 प्रतिशत है, बढ़कर 26 सीटें, 3.18 प्रतिशत. तमिलनाडु- 39 सांसद हैं जो 7.18 प्रतिशत, जो कि अब 59 और 7.23 प्रतिशत होगा.’

Women Reservation Bill Live: महिला आरक्षण की आड़ में नीयत कुछ और है: धर्मेंद्र यादव

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी के भाषण पर कहा, ‘मैंने जब आपत्ति जताई थी तब भी कहा था कि महिला आरक्षण की आड़ में नीयत कुछ और है. इनकी नीयत पूरे देश को असम, कश्मीर बनाने की है, जिस तरह वहां परिसीमन हुआ. महिला आरक्षण बिल पर देश की सभी पार्टियां साथ थी, 2023 में सर्वसम्मति से यह पारित हुआ. आखिर परिसीमन की नई बात क्यों निकलकर आ रही है? सरकार खुद महिलाओं की आड़ में पूरे देश की व्यवस्था को अपनी तरह से चलाना चाहती है जिसका विपक्ष विरोध कर रहा है.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!